उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: लोहता पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त रमेश चौहान को किया गिरफ्तार

Advertisements

वाराणसी । पुलिस आयुक्त द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन व वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के निर्देशन मे थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बनकट रिंग रोड अण्डर पास थाना लोहता से अभियुक्त रमेश चौहान पुत्र स्वर्गीय राजनाथ चौहान निवासी ग्राम सुरही थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक-07.04.2024 को समय करीब 13.30 बजे 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-048/2024
धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 सत्यप्रकाश थाना लोहता नागेंद्र प्रसाद हे0का0 रविंद्रनाथ कनौजिया शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button