उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: पुलिस व स्वाट टीम ने एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया ,जिसका कीमत 14 लाख रुपए है

Advertisements

आजमगढ़ । अहरौरा पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार को एक ट्रक से 1,34 कुंतल गांजा बरामद किया है गांजा की कीमत 14 लाख रूपये है । पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है जबकि ट्रक पर बैठा एक युवक मौके का लाभ उठाते हुए फरार हो गया । बताया जा रहा है की अहरौला पुलिस व स्वाट टीम को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ट्रक की तलाश में जुट गई। इसी बीच अहरौला बाईपास पर तमसा नदी पुल के पास से पुलिस टीम ने ट्रक को रोका और तलाशी ली तो उसमें 1.34 कुंतल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक एटा जिले के मलावन थाना अंतर्गत शाह आलमपुर निवासी दिनेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गांजा 10 अलग-अलग गत्ते में रखा हुआ था। गांजा के साथ ट्रक को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह ट्रक को वरुणा कंपनी से लोड कर आ रहा था। अपने साथी उमेश के साथ रास्ते में ही गाड़ी के केबिन में गांजा भी लोड कर लिया, जिसे बेचने के लिए जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button