उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

Mirzapur News: विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत ही विश्व का मार्ग दर्शन कर सकता है : कलराज मिश्र

मिर्जापुर । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत ही विश्व का मार्गदर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मां ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे जो सनातन और देश की संस्कृति को ध्वस्त करने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने कहा कि वे प्रतिवर्ष नवरात्र में मां का दर्शन करने आते हैं। यहां आकर उनको आनंद की अनुभूति होती है।
उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसी स्थिति बन रही है जब विश्व के देश यह कहने लगे कि भारत ही सबका मार्गदर्शन कर सकता है। ऐसी स्थिति जब बन जायेगी तो निश्चित ही भारत विश्व गुरु होगा। उन्होंने कहा कि आज मां से यह प्रार्थना किया है कि वह ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे जो देश के प्राचीनत सनातन, धर्म और संस्कृति को ध्वस्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button