उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप , सीएम योगी ने दी बधाई

Advertisements

लखनऊ । संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 1016 आवेदकों ने सफलता पाई है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान रहे, जबकि तीसरे स्थान डोनुरु अनन्या रेड्डी ने पाया है।आईएएस 2023 की परीक्षा में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं ।वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि एक छोटी बहन नई दिल्ली से सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है।
आदित्य की मां आभा श्रीवास्तव सामान्य घरेलू महिला हैं। आदित्य का बचपन लखनऊ के मवैया इलाके में बीता और शुरुआती पढ़ाई सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) अलीगंज में हुई। 12वीं पास करने के बाद आदित्य ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया और कुछ दिनों के लिए निजी कंपनियों में नौकरी करने के बाद आईपीएस और अब आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण की।इनके अलावा झांसी के अनिकेत शांडिल्य ने यूपीएससी में 12वीं रैंक पाई है। अनिकेत के पिता आलोक शांडिल्य जीआईसी में शिक्षक हैं। वहीं, सीतापुर में तैनात रहीं डिप्टी कलेक्टर फरहीन जाहिद ने यूपीएससी में सफलता पाई। उन्हें 241 रैंक मिली है। सीतापुर जनपद में बतौर डिप्टी कलेक्टर तैनात रहीं फरहीन जाहिद ने यूपीएससी परीक्षा में अपना परचम लहराया है। फरहीन ज़ाहिद ने बताया कि वह मूल रूप से बांदा जनपद की निवासी हैं। बांदा शहर के मोहल्ला छावनी में रहती हैं। उनके पिता हाजी जाहिद रिटायर्ड एटीओ हैं। फरहीन ने यूपी पीसीएस में भी 14वां स्थान हासिल कर कामयाबी पाई थी। उन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद पर सीतापुर में तैनाती मिली थी। वर्तमान में वह यूपीपीसीएस प्रबंधन अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल सेवा परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर मंगलवार को सीएम योगी ने लिखा कि संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2023 में चयनित सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई । सीएम योगी ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प और अटूट सेवा भावना के साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button