उत्तर प्रदेशमुरादाबाद

UP News: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में बैंक मैनेजर सहित तीन की मौत

Advertisements

मुरादाबाद । कुंदरकी थाना अंतर्गत मुरादाबाद ,अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित डोमघर गांव के समीप ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में बैंक मैंनेजर सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मरने वालों में बैंक मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव, कैशियर दिव्यांशु और अमित निवासी कुशालपुर मुरादाबाद शामिल हैं।तीनों लोग मुरादाबाद से ड्यूटी करने के लिए चंदौसी जा रहे थे। लोगों ने बताया कि बंदर को बचाने के चलते कार का बैलेंस बिगड़ा। इसके बाद वह सामने से तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर से टकरा गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button