UP News: सिलेंडर लदे ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत

हरदोई । मौलागंज बस स्टैंड पर गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई । पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।
मृतक दंपति लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के रंदौली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद 55 वर्ष पुत्र बनवारी लाल अपनी पत्नी रामवती 50 वर्ष को लेकर बाइक से अपने रिश्तेदारी में कहीं जा रहे थे। वह जैसे ही मौलागंज बस स्टैंड पर अवध रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे।
तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। जिसके चलते रामवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायल राजेंद्र को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।



