उत्तर प्रदेशवाराणसी

चैन स्नैचिंग व मंदिर से दान पेटिका चोरी करने के मामले मे दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा चोरी/लूट/ नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मुखबिर की सूचना पर धारा 304 (2), 317 (2) बीएनएस व धारा 3058,331(4),324(4) बीएनएस थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी का अनावरण करते हुए अभियुक्तगण राजेश राजभर पुत्र बधानू राजभर निवासी नरायणपुर डाफी थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी व विकाश यादव उर्फ प्रदुम्न यादव पुत्र अशोक यादव निवासी लहरतारा थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी को गुरुवार 09 अक्टूबर को समय 01.15 बजे सरायमोहना से राजघाट जाने वाले वरुणा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व 23350/- रूपया नकद बरामद किया ।

पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त गण बताए कि हम लोग साथ मिलकर दिनांक 16.09.2025 को मवईया मे एक महिला के गले से चैन छिन कर भाग गये थे तथा दिनांक 30.09.2025 को दीनापुर स्थित सूर्यनारायण मंदिर से दान पेटिका चोरी किये थे, चैन को बेचकर व दान पेटिका से मिले पैसों से हमलोग अपनी जरुरत मे खर्च कर रहे थे, आज पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 16.09.2025 को वादिनी/प्रार्थिनी ने मवईया स्थित लान के बाहर से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा वादिनी के गले से चैन छीन कर भागने के सम्बंध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ.नि. शिवनारायण द्वारा सम्पादित की जा रही है। दिनांक 30.09.2025 को वादी मुकदमा ने दीनापुर स्थित सुर्यनारायण मंदिर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दान पेटिका चोरी करने के सम्बंध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिसकी विवेचना उ.नि. अनुज कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी, उ०नि० अनुज कुमार, उ०नि० मुकेश पाल, हे0का0 दिनेश चन्द्र यादव, का० रामवीर व का० पप्पू कुमार शाह थाना सारनाथ शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button