उत्तर प्रदेशवाराणसी

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिन्दे के स्वास्थ्य लाभ हेतू काशी मे धार्मिक अनुष्ठान

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना से रविवार से काशी के विभिन्न मंदिरों में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है।

आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरु कल्किराम महाराज की प्रेरणा से नासिक जिला शिवसेना संगठन प्रमुख योगेश लक्ष्मण मस्के ने धार्मिक अनुष्ठानों का संकल्प लिया। काशी के सूप्रसिद्ध चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चेल्ला सुब्बा राव ने चिंतामणि गणेश मंदिर के गर्भ गृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एकनाथ शिंदे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। काशी के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान चंद्रशेखर घनपाठी ने दीर्घायुश्य वैदिक मंत्रों से एकनाथ शिंदे को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

महामृत्युंजय मंदिर में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं कथा वाचक पंडित प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख महामृत्युंजय जाप कर श्री शिंदे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। सभी धार्मिक अनुष्ठानों का संयोजन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button