उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow : सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए यूपी में अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिल सकेगा

Advertisements

लखनऊ । सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए परिवहन आयुक्त ने सभी जिलों में सख्त कदम उठाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। परिवहन आयुक्त ने बुधवार को सभी डीएम और एसपी को पत्र भेजा है कि हेलमेट न पहनने वालों के वाहन का चालान जरूर किया जाए। और पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ संवाद कर कर्मचारियों को जागरूक करें कि हेलमेट न पहनने वालों को पेट्रोल न दें। उन्होंने पत्र में वर्ष 2019 में नोएडा के अंदर नो हेलमेट-नो फ्यूल व्यवस्था के सख्ती से लागू होने का उदाहरण भी दिया है। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने पत्र में हर 15 दिन पर समीक्षा को कहा है। उन्होंने कहा है कि चार से अधिक आयु के बच्चों को भी हेलमेट जरूरी है। सिर्फ सिख धर्म के लोगों को पगड़ी की वजह से इस नियम से छूट दी गई है। आयुक्त ने अफसरों से कहा है कि व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट की तरह शहरी इलाकों में लागू की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button