उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : वाराणसी में 17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, परिवार में शोक की लहर

वाराणसी। शहर के दशाश्वमेध क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 17 वर्षीय राजनंदिनी यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।

Advertisements

मंदिर से लौटने के बाद उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार, राजनंदिनी रविवार शाम मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। घर लौटने के बाद वह बिना किसी से बात किए सीधे अपने कमरे में चली गई। परिवार के किसी भी सदस्य को उसकी चुप्पी का कारण समझ नहीं आया। कुछ देर बाद जब उसका 5 वर्षीय भाई शिव कमरे में गया तो उसने अपनी बहन को पंखे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर उसने जोर से चिल्लाकर अपने पिता बच्चा यादव को बुलाया। परिवार के अन्य सदस्य भी दौड़कर कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजनंदिनी के पिता दूध का व्यवसाय करते हैं और उनके परिवार में दो बेटियां—राजनंदिनी (17) और उजाला (12)—और एक बेटा शिव (5) है। बेटी की इस प्रकार हुई असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार शोकाकुल है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button