उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi News : खोयी हुई मोटरसाईकिल को 24 घण्टे के अन्दर कैण्ट पुलिस टीम ने बरामद कर वाहन स्वामी को किया सुपुर्द

Advertisements

वाराणसी । कैंट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी गए मोटर साइकिल को बरामद करने का दावा किया है । बता दे की कलाम पुत्र इस्लाम निवासी पहलू का पूरा फुलवरिया थाना कैष्ट जनपद वाराणसी ने थाने पर आकर प्रार्थना पत्र दिये कि उनकी हीरो सुपर स्प्लेन्डर मोटर साइकिल रेलवे लाईन फुलवरिया के किनारे से चोरी हो गयी। सूचना पाकर थाना कैण्ट पुलिस तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उक्त चोरी हुई मोटर साईकिल की तलाश में जुट गई। और कैण्ट पुलिस टीम ने उक्त मोटर साईकिल को आहिरावीर बाबा मन्दिर के पीछे से बरामद कर वाहन स्वामी को थाने पर बुलाकर सुपुर्द किया गया। वाहन स्वामी द्वारा कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस की कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद दिया गया। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में थाना कैण्ट के उपनिरीक्षक सत्यम यादव, उपनिरीक्षक आकाश सिंह व का० अनुज कुशवाहा की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button