उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : परेड कोठी इलाके में स्थित आशीर्वाद होटल में वेटर ने की सुसाइड , मफलर से लटकता मिला शव

Advertisements

वाराणसी । सिगरा थाना क्षेत्र स्थित परेड कोठी इलाके में आशीर्वाद गेस्ट हाउस में राजू यादव उर्फ छोटे यादव नामक एक वेटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त वेटर पिछले 10 वर्षों से उक्त होटल में काम कर रहा था । छोटे यादव विजयानगरम मार्केट थाना सिगरा का निवासी बताया गया है । घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस ने फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़वाकर शव को नीचे उतरवाया है और अग्रिम कार्रवाई में लग गई है। इस संबंध में गेस्ट हाउस मैनेजर राकेश मिश्रा ने बताया कि बीती रात सब काम निपटाने के बाद छोटे कमरा नंबर 102 में सोने चला गया। जब वह दोपहर 1 बजे तक नहीं आया तो दूसरे वेटर ने जाकर आवाज दी पर कमरा बंद था। इसपर हम लोग कमरे पर पहुंचे। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला जब रोशनदान से देखा गया तो उसका शव पंखे से मफलर के सहारे लटक रहा था ।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पिता फौजदार यादव् और बहने पहुंच गईं। जिनका रो-रो के बुरा हाल था। पिता फौजदार यादव ने बताया कुछ महीने पहले मेरी पत्नी की कैंसर से मौत हुई थी। तब से ही छोटे अवसाद में था और परेशान रहता था पर ऐसा एकदम उठा लेगा इसकी जानकारी नहीं थी। छोटे के पिता फौजदार यादाव विजयानगरम मार्केट में चाय की दुकान चलाते हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button