उत्तर प्रदेशभदोही

UP News: फिल्मी स्टाइल में फोर व्हीलर सवार बदमाशो ने गोली मारकर अमित कुमार को उतारा मौत के घाट

Advertisements

भदोही । औराई कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कोतवाली से केवल दो किमी दूर मिर्जापुर रोड पर सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।कोतवाली क्षेत्र के माधो सिंह बाजार निवासी बद्रीनारायण उमर वैश्य के पांच बेटों में दूसरा बेटा अमित कुमार उमर वैश्य 22 वर्ष अपने छोटे भाई शिवकुमार उमर वैश्य को लेकर बाइक से माधो सिंह रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहे थे। शिवकुमार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीजी का छात्र है। सुबह जैसे ही वे औराई कोतवाली से दो किमी दूर पुरुषोत्तमपुर गांव के पास पहुंचे थे। इस बीच, फोर व्हीलर पर सवार कुछ युवक उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक दिया। जैसे ही उनकी बाइक रुकी पीछे से दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और अमित कुमार फायरिंग कर दी। गोली अमित के चेहरे पर लगी। अमित और शिव तेजी से भागने लगे। घटनास्थल से 25 किमी दूर पहुंच कर अमित गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वहीं, शिवकुमार किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इधर घटना की जानकारी होती ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी राजवीर सिंह समेत अन्य पहुंचे। पुलिस मीमले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button