उत्तर प्रदेशसोनभद्र

UP News : दंपत्ति हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार ,बदमाश के पैर में लगी गोली , दरोगा भी घायल

Advertisements

सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत मरकरी गांव के समीप रविवार को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दंपती हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है । मुठभेड़ के दौरान मुख्य हत्यारोपी कुंदन पटेल के पैर में गोली लगी है। वहीं जवाबी कार्रवाई में दरोगा कमल नयन दुबे के गले में भी छर्रा लगा है। पुलिस ने दरोगा और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के अनुसार ने कुंदन के निशानदेही पर दो और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कब्जे से लूट की रिवाल्वर भी बरामद किया है। जबकि लूट के अन्य सामानों को बरामद करने के लिए दबिश दी जा रही है। बताया जाता है कि विगत 10 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज नगर के राज पैलेस के समीप धारदार हथियार से बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी दिलीप पटेल और उनकी पत्नी मंजू देवी की हत्या हुई थी। इस संबंध में 17 अगस्त को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने परिजनों से मुलाकात कर 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button