उत्तर प्रदेश

लखनऊ : यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त टीम ने एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार

Advertisements

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त टीम ने पाकिस्तान की आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक ‘सक्रिय आतंकवादी’ को गुरुवार को तड़के यूपी के कौशांबी जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि यह अभियान कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चलाया गया। उन्होंने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है। यूपी एसटीएफ ने आतंकवादी से कुछ विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद करने में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि जब्त किये गये सामान में तीन हथगोले, दो सक्रिय डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 विदेशी कारतूस शामिल हैं। एडीजी ने बताया कि इसके अलावा उसके पास से एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला एक आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button