Chandauli : विधायक चकिया व पुलिस अधीक्षक ने मशाल प्रज्जवलित कर खेल महोत्सव कार्यक्रम का किया उद्घाटन

⚡⚡Shekhar pandey⚡⚡
चन्दौली ,निष्पक्ष काशी । सोमवार को थाना नौगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत विधायक चकिया कैलाश खरवार व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा मशाल प्रज्जवलित कर मिशन शक्ति फेज 5.0 के नौगढ़ खेल महोत्सव कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन । मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस विभाग व ग्राम्या संस्थान द्वारा आयोजित नौगढ़ खेल महोत्सव कार्यक्रम में बालिकाओं/ छात्राओं ने खेल विभिन्न खेलो में लिया भाग। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और छात्राओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत इस तरह के आयोजन बालिकाओं और छात्राओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा नौगढ़ खेल महोत्सव कार्यक्रम में जिमनास्टिक, कबड्डी, लम्बी कूद, शॉट पुट आदि खेलो में भाग लेने वाले बालिकाओं/ छात्राओं को प्रशस्ति प्रत्र व मेडल देंकर किया गया सम्मानित व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही साथ मिशन शक्ति फेज 5.0 बालिकाओं और छात्राओं को सशक्त बनाना उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा पुलिस विभाग व ग्राम्या संस्थान द्वारा बालिकाओं और छात्राओं को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।

साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी नौगढ़, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र रावत, प्रभारी निरीक्षक सुरेंन्द्र कुमार यादव थाना नौगढ़ व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण रहे मौजूद।



