उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सामाजिक चेतना मंच ने संगठन सृजन को लेकर प्रेस वार्ता की, सौहार्द व समरस समाज निर्माण पर जोर

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। सेंटरफॉर सनातन रिसर्च वाराणसी पर भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच के मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र पूर्व राज्यपाल हिमाचल एवं राजस्थान के निर्देश पर जोन अध्यक्ष वाराणसी डॉक्टर अभिषेक द्विवेदी गणेश के संयोजन में संगठन सृजन के सम्बन्ध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र के निर्देश पर में उत्तर प्रदेश स्तरीय जनचेतना यात्रा पर निकले हैं, जिस के क्रम में आज वाराणसी में ये आयोजन किया गया है,हमारा लक्ष्य सभी धर्म, पंथ, जातियों को एक मंच पर एकसाथ लाकर आपसी सौहार्द एवं समरसता एवं राष्ट्र प्रेम के आधार पर भावना जागृत कर एक आदर्श समाज की स्थापना है,हमारे संगठन का मानना है कि समरस समाज ही समृद्ध राष्ट्र की नींव है। दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश के समस्त 403 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत छत्तीसों समाज के दो, दो, हजार जो पदाधिकारी संगठन के है उनके शपथ पत्र भरवाने का लक्ष्य 31-10-2026 तक पूर्ण करना निश्चित हुआ है इसके बाद दो, दो जन पदों के एकसाथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जायेंगे। इस कार्य के लिए जोन अध्यक्ष वाराणसी डॉ अभिषेक द्विवेदी गणेश को जोन प्रभारी वाराणसी तथा प्रवेक्षक भारतीय स्वर्णकार समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेठ केशव प्रसाद को नियुक्त किया गया। प्रेस वार्ता में मण्डल अध्यक्ष डॉ श्रीश रंजन त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष डॉ अभिषेक मिश्रा, अग्नि त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन द्विवेदी, जिला महामंत्री हिमांशू जी प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष अग्नि, विकाश, रजनीश, केशव सेठ आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button