आगराउत्तर प्रदेश

UP News : व्यापारी अतुल शिवहरे ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या , पुलिस जांच में जुटी

Advertisements

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय व्यापारी अतुल शिवहरे ने अपने कमरे में स्वयं सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर राम प्रकाश वहां पहुंचे तो उन्होंने अतुल को बेड पर खून से लथपथ पड़ा पाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से परिजन आत्महत्या हत्या का कारण नहीं बता सके हैं। बताया जा रहा है की ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले अतुल शिवहरे रोज की तरह मंदिर दर्शन करने गए थे। घर लौटे तो पिता राम प्रकाश और मां सिया कुमारी बरामदे में चाय पीते मिले। अतुल मां के पास आए और अपने लिए भी चाय बनाने को कहा। पत्नी सुरुचि स्नान करने गई थी। कमरे से कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनकर पिता अंदर की ओर भागे। अतुल के कमरे में पहुंचे तो बेड पर खून से लथपथ उनका शव पड़ा हुआ था। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि वह परिवार में किसी तरह की कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button