अलीगढ़उत्तर प्रदेश

UP News: बोगी संख्या सी,4,के दोनो चक्को में ब्रेक बाइडिंग, धुआं उठता देख यात्रियों में खलबली

Advertisements

अलीगढ़ । दाऊद खां रेलवे स्टेशन व चिरौलिया फाटक के समीप लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइडिंग हो गई। जिसके चलते एक बोगी से धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में खलबली मच गई। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। उसके बाद ट्रेन के अजायबपुर स्टेशन पर पहुंचने पर फिर से से धुआं उठने लगा।कंट्रोलर के निर्देश पर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद तकनीकी टीम ने देखा कि बोगी के ब्रेक चिपके हुए थे। फायर फाइटिंग सिस्टम (अग्नि बुझाने का उपकरण) की मदद से दोनों चक्कों (व्हील) की आग बुझाई गई। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही। उसके बाद अजायबपुर स्टेशन के पास पहुंचने पर फिर से ब्रेक बाइडिंग हो गई। वहां ट्रेन को फिर रोका गया। जहां से खराबी दूर होने के बाद दिल्ली की ओर रवाना की गई। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार ब्रेक बाइडिंग के चलते ट्रेन रुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button