उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस ने अवैध खनन करने वाला एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Advertisements

चंदौली । पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चेकिंग किये जाने हेतु दिये गये आदेशों निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री विनय कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सत्यनरायण मिश्र थाना सैयदराजा के नेतृत्व में दिनांक 22.05.2024 को ग्राम भतीजा एवं बगही मे अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे

खनन अधिकारी के चालक के साथ अवैध खनन कर रहे दौलत सिंह उर्फ नैतिक सिंह पुत्र गोपाल सिंह तथा धर्मेन्द्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम बरठी कमरौर थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली आदि द्वारा मारपीट एवं गाली गलौज किया गया था इसमे दौलत सिंह को आज दिनांक 24.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 विजय प्रताप सिंह सैयदराजा
का0 पवनेश कुमार का0 गुंजन तिवारी शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button