उत्तर प्रदेश

UP News: सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के हम शक्ल प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार फिरोज खां अब इस दुनिया में नहीं रहे

Advertisements

बदायू । सुपर स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के हम शक्ल प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार फिरोज खां का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार तड़के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल ले कर जा रहे थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। बता दे कि बदायूं निवासी प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार फिरोज खां अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं, जीजाजी छत पर हैं, साहब बीबी और बॉस, हप्पू की उल्टन पल्टन, शक्तिमान, अद्नान सामी के गाने थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे सहित अनेक फिल्मों, गानों व नाटकों में काम किया था।

वह कुछ समय से बदायूं आये हुए थे और यहां रह कर भी आयोजनों और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ा। जैसे परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई। तो वह जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।फिरोज खां ने मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए चार मई को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में अपनी अंतिम प्रस्तुति दी थी। जिसे लोंगो ने खूब सराहा था। आज उनके निधन से सब अचंभित और दुखी हैं।

अपने अंतिम आयोजन में उन्होंने अमिताभ बच्चन के अनेक डायलॉग के मतदान के लोगों को प्रेरित किया था, उन्होंने अनेक फिल्मी कलाकारों, दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेन्द्र, सनी देओल आदि आवाजों में प्रस्तुति दी थी। उनके निधन पर बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, नंदकिशोर, इजहार अहमद, आसिम पेंटर, राहुल सक्सेना, विजय मौर्य, सिम्मी नाज़िर, राजीव भारती आदि लोगो ने दुख प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button