उत्तर प्रदेशवाराणसी

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: महिला चोर गिरफ्तार, नकदी व दस्तावेज बरामद

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। थाना कोतवाली पुलिस ने काल भैरव मंदिर के पास हुई पर्स चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पर्स, भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मच्छोदरी पार्क के पास से करीब 28 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को काल भैरव मंदिर के पास एक महिला का पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पैसों की आवश्यकता थी, इसलिए उसने काल भैरव मंदिर के पास भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला का पर्स चोरी कर लिया था। वह भागने की फिराक में थी, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बरामदगी में एक लेडीज हैंड पर्स, छोटा पर्स, पासपोर्ट आकार के फोटो, नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र, नेपाल निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र, राष्ट्रीय परिचय पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, 3,090 नेपाली रुपये तथा 3,133 भारतीय रुपये सहित अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई 1 जुलाई 2026 को मच्छोदरी पार्क के पास की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button