उत्तर प्रदेशवाराणसी

महानगर उद्योग व्यापार समिति ने तेज किया सदस्यता अभियान, 19 जुलाई को होगा चुनाव

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति (रजि) कोर कमेटी की विनायका बिल्डिंग, मलदहिया मे मुख्य संरक्षक आर के चौधरी की अध्यक्षता मे गुरुवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में चौधरी ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके जनाधार और सक्रिय सदस्यता में है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापार मंडलों को निर्देश दिए कि महानगर के प्रत्येक बाजार और व्यापारिक क्षेत्र में सदस्यता अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाए तथा सभी सदस्यता प्रपत्र 4 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य है। चुनाव की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी संविधान एवं तय समय-सारिणी का पालन करें।चुनाव अधिकारी घनश्याम जायसवाल ने सभी संबद्ध व्यापार मंडलों से सदस्यता प्रपत्र शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा, ताकि चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। वहीं चुनाव अधिकारी यू आर सिंह ने बताया कि महानगर उद्योग व्यापार समिति का चुनाव रविवार ,19 जुलाई 2026 को होगा। कोर कमेटी ने निर्णय लिया है कि संगठन की एकता और परंपरा को बनाए रखने के लिए मनोनयन प्रक्रिया में सर्वसम्मति का प्रयास किया जाएगा, यदि सभी पदों पर सहमति बनती है तो उसी आधार पर निर्वाचन संपन्न होगा। बैठक में अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका, महामंत्री अशोक जायसवाल, राजेश भाटिया, गोकुल शर्मा, अनुज डीडवानिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, रजनीश कनौजिया, पंकज अग्रवाल, राहुल मेहता, अजय गुप्ता, सुरेश तुलस्यान, डॉ अंजनी मिश्रा, कौशल तिवारी, राम भजन अग्रहरि, शैलेश जायसवाल, पुरोषत्तम जालान आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button