उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : बलुआ पुलिस टीम ने मा0 न्यायालय से रिमाण्ड पर लिए गये अभियुक्तगण से लूट की एक पिस्टल 11 जिन्दा कारतूस व अन्य सामान बरामद किया

Advertisements

चन्दौली । पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांहे द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अंकुश लगाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डा0 आशीष कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक अपराध रमेश यादव मय हमराह के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा धारा 310(2), 311 बी एन एस से सम्बन्धित लूटी गई एक पिस्टल ,11 जिन्दा कारतूस ,एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड,एक निर्वाचन कार्ड माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड पर आये अभियुक्तगण विकास सिंह पुत्र आनन्द सिंह ,अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू पुत्र मनोज सिंह निवासीगण ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली व अभय सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम कैथी फुलवरिया थाना बलुआ जनपद चन्दौली के निशादेही पर दिनांक 03.जनवरी को समय 12.30 बजे तिरगावाँ बैरियर से गंगा नदी की तरफ जानें वाले कच्चे रास्ते के पास से बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण को पुनः माननीय न्यायालय रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि पूर्व की घटना-दि0 21.नवंबर की शाम 08.40 बजे वादी अभिषेक सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी डेरवा कला थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के द्वारा बताया गया कि आजमगढ़ से वापस अपनें घर जा रहे थे तभी दौलतपुर नहर के पास अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा अपनें साथियों के साथ मिलकर अभिषेक सिंह उपरोक्त से उनकी लाइसेंसी 01 पिस्टल व 11 कारतूस मय कागजात के छीन लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर को आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/24 धारा 310(2), 311 बी एन एस में अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्र0नि0 डा0 आशीष कुमार मिश्र थाना बलुआ जनपद चन्दौली नि0 अ0 रमेश यादव
उ0नि0 जमीलूद्दीन खान का0 तरूण पाण्डेय उ0नि0 चन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button