उत्तर प्रदेशवाराणसी

महिला स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का संदेश, वाराणसी में धूमधाम से सजा श्रावणी मेला 2026

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, जागरूकता एवं महिला उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही सखी पैड बैंक द्वारा शुभम लॉन, महमूरगंज, वाराणसी में ‘राधे-राधे’ थीम पर श्रावणी मेला 2026 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व समाजसेवी डॉ शिल्पा धर, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव तथा शालिनी साह (शिक्षाविद) मीनू ग्रोवर (समाजसेवी) एवं शशि बाला साह (उपाध्यक्ष काशी अग्रवाल समाज) सम्माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और फीता काट के हुई। इस आयोजन का नेतृत्व कर रही सखी पैड बैंक के संस्थापिका सुनीता भार्गव ने बताया कि राधे राधे थीम पर श्रावणी मेले मे 80 स्टॉल विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए। संस्था का उद्देश्य महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता के साथ ही महिलाओं उद्यमियों का उत्साह वर्धन करना है। मेला सुबह 10 बजे से रात्रि 8 तक चलेगा, सभी शहरवासीयो का मेले में स्वागत है। आयोजन को सफल बनाने में चारू जैन, अनीता जायसवाल, स्वप्ना कपूर, प्राची, अंजु गोयल, विदेही, विनीता श्रीवास्तव, संध्या तिवारी, प्रतिभा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, शीला गुप्ता, सरिता राय, उमा, अंजू सहित संस्था की सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण योगदान रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button