उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : मनुस्मृति से जुड़ा मामले को लेकर छात्रों और सामाजिक संस्थाओं ने निकाला विशाल मार्च , राष्ट्रपति को भेजा पत्र

Advertisements

वाराणसी । बीएचयू में बीते दिनों मनुस्मृति पर चर्चा करने को लेकर गिरफ्तार किए गए छात्र के रिहाई की मांग को लेकर सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं ,अधिवक्ताओं ने शास्त्री घाट से जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल मार्च निकाला । इस दौरान निर्दोष छात्र को रिहा करो , बाबा साहब अमर रहे जैसे नारे लगाए गए ।छात्रों और सामाजिक लोगो ने कचहरी पहुंच कर प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। उनसे मांग की गई कि छात्रों पर दर्ज एफआई आर को तत्काल रद्द किया जाए। बताया कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथियों को बिना शर्त तत्काल रिहा करने की मांग की गई। इस बाबत इससे पहले दी गई ज्ञापन में क्या कार्यवाही की गई है, इसकी भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में
छेदीलाल निराला, एसपी राय, अनूप श्रमिक, राम जनम चौधरी राजेंद्र, प्रवाल कुमार सिंह, अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, अफलातून, आरडी सिंह, राजकुमार गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद मौर्या, संदीप कुमार, अशोक प्रजापति, मनीष शर्मा, सागर, शहजादी, शिवदास, विनय, चहेटू, मोहन और आकांक्षा सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button