उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

Mirzapur News : सुबह टहल रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा , दो की मौके पर मौत एक ने अस्पताल में तोड़ दिया दम

Advertisements

मिर्ज़ापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग चुनार रेलवे क्रॉसिंग के सामने सुबह की सैर करने गए तीन लोग ट्रक के चपेट में आ गए । जिसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल व्यक्ति को ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।बता दे की गुरुवार की सुबह रोजाना की भांति उस्मानपुर निवासी 70 वर्षीय शुकालु यादव , 56 वर्षीय लाल बहादुर वर्मा व 55 वर्षीय लल्लन वर्मा घर से टहलने के लिए हाईवे पर गए थे।सुबह सवा पांच बजे तीनों टहलने के बाद वापस घर की ओर आ रहे थे । इसी बीच वाराणसी से मीरजापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया और मीरजापुर की ओर भाग निकला।हादसे में लालबहादुर वर्मा व शुकालू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button