उत्तर प्रदेशवाराणसी

कवि सम्मेलन के बीच काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच की नई कार्यकारिणी घोषित

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच का नई कार्यकारिणी गठन के अवसर पर गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि इंजी0 राम नरेश ‘नरेश’, मुख्य अतिथि दीपक दबंग एवं विशिष्ट अतिथि गजलकार पुष्पेन्द्र अस्थाना रहे। संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।शुभारंभ संस्था के नवनियुक्त सचिव विजय चंन्द्र त्रिपाठी के सरस्वती वन्दना से हुआ। गोष्ठी में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना,‌ वहीद इकबाल लोहतवी, डॉ विनोद कुमार स्वामी, गणेश सिंह प्रहरी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, डॉ दिनेश दत्त पाठक, जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव टोपी, मोहकम बनारसी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, आशिक बनारसी, विमल बिहारी, उमेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। गोष्ठी के पश्चात नए सत्र 2026-2028 के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया। इस मौके पर चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी0 राम नरेश ‘नरेश’ ने काशी गंगा साहित्य मंच के संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। धन्यवाद डॉ दिनेश दत्त पाठक ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button