मध्यप्रदेश

Accident News : गिट्टी लदे ट्रेलर ट्रक की ऑटो से आमने-सामने भिड़ंत , चार लोगों की मौत

Advertisements

शहडोल। बुढार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात गिट्टी लदे ट्रेलर ट्रक और ऑटो से अमाने सामने जोरदार भिडंत हो जाने से आटो सवार चार लोगों की मौत हो गई । जिसमे से दो महिलाओ की मौके पर मौत हो गई जबकि दो महिलाओ का इलाज के दौरान मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर से शहडोल की ओर ट्रेलर ट्रक आ रहा था और शहडोल से ओपीएम की ओर ऑटो जा रही थी, जिसमें आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ऑटो में कुल 6 लोग सावर थे, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो महिलाओं की मेडिकल कॉलेज शहडोल में मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कालेज 108 एंबुलेंस के सहारे भेजा गया है। इस संबंध में बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि आटो और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। घटना एनएच 43 के रुंगटा – पकरिया गांव के बीच की है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया था और चार घायलों को मेडिकल कालेज भेजा गया था जिसमें दो अन्य महिलाओं ने भी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया रिया उर्फ टुक टुक,ममता, रोशनी, की मौत हो गई है‌।आटो चालक कुंज बिहारी व नेम चंद्र गंभीर रूप से घायल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button