उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने वाला अभियुक्त चढ़ा सिगरा पुलिस के हत्थे

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज तथा प्रभारी निरीक्षक सिगरा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना सिगरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0369/2025 धारा 69,351 (2) बीएनएस थाना सिगरा से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम कुमार उर्फ शिवम साहनी उर्फ विक्की पुत्र सरजीत बिन्द निवासी म.न. डी 59/240-13 ऐजे 2 के निरालानगर लेन नं0 06 शिवपुरवा थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को थाना सिगरा परिसर से दिनांक 26/09/2025 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछतांछ के दौरान अभियुक्त शिवम कुमार उर्फ शिवम साहनी बता रहा है कि मैं और आवेदिका एक ही मोहल्ले के रहने वाले है हमलोगो में लगभग 10 वर्ष से आपस में बातचीत चल रही थी वर्ष 2023 से हमलोगों में शारीरिक संबंध आपसी सहमती से बना था तभी से हम लोग अक्सर मिला करते थे । मुझसे गलती हो गयी है इस प्रकार अभियुक्त अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी गलती की बार-बार माफी माँग रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सिगरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र उ0नि0 रोहित तिवारी उ0नि0 अभय कुमार गुप्ता म० उ०नि० प्रीती कुमारी का0 पंकज यादव का0 जय प्रकाश शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button