उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: वर्षो से विभिन्न मुकदमों में सीज किए गए वाहनों की नीलामी में 2,42 लाख 500 के राजस्व की प्राप्ति

Advertisements

चंदौली । धीना, स्थानीय थाना परिसर में पिछले कई वर्षों से विभिन्न मुकदमों में सीज किए गए वाहनों के नीलामी के लिए सीजेएम की अनुमति के बाद सकलडीहा एसडीएम ने टीम गठित कर बुधवार को नीलामी की तिथि तय की गई। बुधवार को सीओ सकलडीहा रघुराज, नायब तहसीलदार अमित कुमार,आरआई आरटीओ अशोक कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव की मौजूदगी में सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। नीलामी में 26 दोपहिया वाहनों की नीलामी अधिकतम बोली 52,500 रुपये, एक पिकअप की नीलामी अधिकतम बोली 1.12 लाख 50 रुपये, एक मिनी ट्रक की नीलामी अधिकतम बोली 77,500 रुपये पर की गई। इस प्रकार कुल 2.42 लाख 500 के राजस्व की प्राप्ति हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button