महापौर अशोक तिवारी ने की डिजिटल जनगणना की शुरुआत, नागरिकों से सहयोग की अपील

Shekhar Pandey
वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गुरुवार को प्रथम दिन स्व-गणना करते हुए शहरवारियों से अपील किया कि जनगणना कार्यक्रम में स्वयं रुचि लेते हुए अभियान को के सफल करें। उन्होंने आनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त संगम लाल, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र और डिजिटल पोर्टल के कार्यप्रणाली जानने वाले विशेषज्ञ मौजूद थे। कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी डिजिटल जनगणना में अपना नाम दर्ज कराया। अपने उक्त आवास पर उन्होंने जनगणना करते हुए नागरिकों से अपील की कि इस कार्य में सहयोग दें जिससे कि विकास कार्य तेजी से की जा सके। प्राविधायक ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए जनता से बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। कोतवाली ताजोन में जनगणना के प्रथम चरण में मकान की गणना और नंबरिंग का औपचारिक रूप से शुभारंभ भी किया गया। इसकी शुरुआत की प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं राष्ट्रपति में पुरस्कार से सम्मानित डाक्टर शिवसुंदर गांगुली ने की। आवास संख्या 65/48 से शुरुआत की गयी। इस प्रक्रिया में सहायक चार्ज अधिकारी दिलशाद इदायत और नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार न्यूमरेट, केशव कृष्ण कश्यप मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि यह सुविधा 21 मई तक खुली रहेगी और अधिकारी पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कराया जा सकता है। जिसके बाद मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से ओटीपी का सत्यापन होगा जिसमें 33 महत्वपूर्ण सवाल पूछे जायेंगे। 22 मई को घर-घर प्रागणक को केवल आई डी दिखानी होगी जिससे आप लंबी प्रक्रिया से बच जायेंगे। वाराणसी के जनगणना में प्रथम चरण जून तक चलेगा और दूसरा चरण 2027 में चलेगा। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि पोर्टल पर साझा की गयी सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय होगी। घर पर पहुंचने वाले कर्मचारियों को किसी भी हाल में बैंक अथवा अन्य कोई दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराना है।












