उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्र में बारिश आंधी का दिख सकता है असर : मौसम विभाग

Advertisements

लखनऊ । आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को नजर आया। कानपुर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने का आसार जताया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 13 को प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़ कर ज्यादातर क्षेत्र में बारिश, आंधी का असर दिख सकता है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, छिटपुट बारिश और तेज हवा का असर ये रहा कि पारे में मामूली ही बदलाव हुआ है। वाराणसी, झांसी, प्रयागराज में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा।
प्रदेश में बुधवार को दक्षिणी हिस्सों ,बुंदेलखंड के आसपास, में बारिश और हल्की आंधी के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। 11 व 12 अप्रैल को भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। जबकि 13 अप्रैल को पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश-बिजली का असर दिख सकता है। 20 से 30 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 14और 15 अप्रैल को भी ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button