उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News : इलिया पुलिस ने चार गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Advertisements

चन्दौली । पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध शराब/ गोतस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज मय हमराह द्वारा एक अभियुक्त को चार गोवंशीय पशुओं के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बताया गया है की प्रभारी निरीक्षक इलिया को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर द्वारा एक मैजिक वाहन से गोवंशीय पशुओं को लेकर धरौली नहर पटरी के रास्ते ग्राम बरियारपुर होते हुए वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा है। उपरोक्त सूचना पर इलिया पुलिस टीम ग्राम खिलची पहुंचकर मैजिक वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ समय पश्चात एक मैजिक वाहन तीव्र गति से आता हुआ दिखाई दिया मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके मैजिक वाहन को रोक लिया गया। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान अंकुश मालवीय पुत्र अनिल कुमार मालवीय निवासी ग्राम सेमरा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली के रूप में हुई। इलिया पुलिस द्वारा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/2024 धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधिनियम में पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज थाना इलिया उ0नि0 संजय तिवारी हे0का0 चन्दन गुप्ता
हे0का0 अजय कुमार यादव का0 अविनाश यादव शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button