उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : मिशन शक्ति अभियान के तहत दशाश्वमेध पुलिस ने एक शोहदा को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष दशाश्वमेध के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, सशक्त नारी, सशक्त प्रदेश के संदर्भ में कार्यवाही करते हुए थाना दशाश्वमेध मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थल पर अश्लील शब्दो/गीत को गाने वाले शोहदा विकाश पांडेय पुत्र रणजीत पांडेय निवासी ग्राम ओबरा जिला सोनभद्र उम्र 28 वर्ष को गोदौलिया चौराहा से गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम म०उ०नि० खुशबू सिंह थाना दशाश्वमेध,म0का0 कीर्ति सिंह का० देवेन्द्र प्रताप सिंह का0 भूपेन्द्र सिहं शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button