उत्तर प्रदेशहमीरपुर

Hamirpur News: सवाल का जवाब न देने पर शिक्षक द्वारा छात्रा की पिटाई , मुकदमा कायम

Advertisements

हमीरपुर । कन्या प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पूछे गए सवाल का जवाब न देने से नाराज शिक्षक ने पांचवीं की छात्रा की पिटाई कर दी जिससे गिरने से वह बेहोश हो गई। मिली खबर के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बहगांव निवासी विमलेश ने बताया वह दिव्यांग हैं। पति मजदूरी करते हैं। बताया कि उनकी पुत्री अनन्या 9 वर्ष गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5वीं की छात्रा हैं। शुक्रवार को उनकी पुत्री स्कूल पढ़ने गईं। जहां अनन्या शिक्षक के पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाई। आरोप है नाराज शिक्षक ने गाली-गलौज करते हुए मासूम बालिका के साथ लात घूंसों व डंडों से मारपीट की। शिक्षक की पिटाई से पुत्री बेहोश हो गई।पिता विमलेश का आरोप है जानकारी होने पर वह स्कूल पहुंची। शिक्षक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक उनकी पुत्री को स्कूल में बंधक बनाए रहा और मारपीट करता रहा। बेहोश होने पर भी कोई जानकारी नहीं दी।
आरोपी शिक्षक का कहना है कि एक सवाल का जवाब न देने पर सिर्फ एक छड़ी मारी थी। घटना को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। अन्य सारे आरोप निराधार हैं। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगेे की कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button