राजस्थान

गोशाला में सर्दी से बचाव का इंतजाम न होने के कारण 140 गायों की मौत , मचा हड़काम

Advertisements

राजस्थान । जयपुर के कोटा धर्मपुरा स्थित गोशाला में सर्दी से बचाव का इंतजाम न होने के कारण पिछले दो सप्ताह में 140 गायों की मौत हो गई है। उक्त गोशाला का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाता रहा है। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी इस बारे में अधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन गोशाला में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि सर्दी से बचाव का इंतजाम नहीं होने के कारण गायों की मौत होने की बात स्वीकार की है।तेज सर्दी के बीच गायें खुले में रह रही हैं। सर्दी से बचाव के लिए यहां कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां केवल टीन शेड लगे हुए हैं, जिनके नीचे गायें रह रही हैं। बुधवार तक जब गायों की मौत का सिलसिला जारी रहा तो नगर निगम प्रशासन ने तिरपाल और अलाव जलाने का प्रबंध किया है।बड़ी संख्या में गायों की मौत का समाचार कोटा शहर में फैला तो हडकंप मच गया और निगम की गोशाला समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गायों के लिए तिरपाल की व्यवस्था करवाने के साथ ही साफ सफाई शुरू करवाई। गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध करवाया गया।कोटा नगर निगम के राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा, “गोशाला के लिए 16 करोड़ रुपये का बजट था, जिसमें से तीन करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर खर्च हो गए। शेष 13 करोड़ रुपये से गायों के चारे, इलाज और स्टाफ के खर्च में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button