अयोध्याउत्तर प्रदेश

UP News: ईद उल फित्र के अवसर पर श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी इकबाल अंसारी को दी बधाई

Advertisements

अयोध्या । श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ईद उल फित्र के अवसर पर अयोध्या भूमि विवाद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंच कर उन्हे बधाई और शुभकामाए दे कर सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया । इस अवसर पर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जैसे हमारा त्योहार होता है वैसे ये मुस्लिम संप्रदाय का त्योहार है। इकबाल अंसारी होली दिवाली मनाते हैं। हम भी उन्हें ईद के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। यहां से हम संदेश देते रहते हैं देश में भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे। यहां की गंगा जमुनी तहजीब बरकरार रहे और देवी-देवताओं का सभी का सम्मान रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button