उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में 5 से 8 नवम्बर तक भव्य ‘रामायण कॉन्क्लेव’ का आयोजन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। युवा पीढ़ी विशेषतः विद्यार्थियों में धैर्य, अनुशासन, नीति एवं निष्ठा जैसे मूल्यों को रोपित करने हेतु एवं उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से प्रेरणा लेने हेतु संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर भव्य सांस्कृतिक महोत्सव रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन एक अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता के रूप मे दिनांक 5 से 8 नवम्बर को होगा। जिसमें कला, संस्कृति, ज्ञान, व्याख्यान, नृत्य, संगीत आदि से जुड़े विविध आयोजन सम्मिलित हैं। यह प्रतियोगिता दिनांक 5 नवंबर से प्रारंभ होगा, उद्घाटन समारोह 6 नवंबर को अपराह्न 12 विद्यालय परिसर में सुनिश्चित है।

कार्यक्रम मे हरिवंश नारायण सिंह उपसभापति, राज्यसभा) मुख्य अतिथि एवं प्रो बिहारी लाल शर्मा कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्य वक्ता होगे। समापन समारोह मे अजीत कुमार चतुर्वेदी कुलपति, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के साथ ही नगर की विभिन्न विभूतियाँ तथा विशिष्ट और ख्यातिप्राप्त हस्तियाँ भी उपस्थित रहेंगी। सचिव राहुल सिंह ने बताया कि यह आयोजन केवल अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आस्था, ज्ञान और संस्कृति का महामिलन भी है। बदलती जीवन शैली और परस्पर ईर्ष्या-द्वेष में जकड़ी मानवता को इस जाल से बाहर निकालकर युवा पीढ़ी के भीतर सुसंस्कार भरने का हमारा यह प्रयास निःसंदेह आगामी समय में हितकारी सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button