उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi News : 14 अगस्त को सारंगनाथ सरोवर तट पर 101 दंपती करेंगे सामूहिक रुद्राभिषेक

Advertisements

वाराणसी सारंगनाथ रुद्राभिषेक समिति की ओर से श्रावण शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 14 अगस्त को सुबह छ बजे सारनाथ स्थित सारंगनाथ सरोवर तट पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। इस अनुष्ठान में 51आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच 101 दंपती पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करेंगे। इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान महापौर अशोक कुमार तिवारी होंगे। इस अनुष्ठान में यजमान बनने के लिए पंजीकरण और पीले परिधान आना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क पंद्रह सौ निर्धारित है। यजमानों को पूजन सामग्री समिति की ओर से दी जाएगी। उन्हें सिर्फ बर्तन भगौना परात बाल्टी और गिलास लाना होगा। इस दौरान पवन सिंह डॉ. संजय सिंह गौतम रेवती रमण शर्मा देव कुमार राजू सुनील शर्मा विवेक कपूर विनोद राय डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी गौरव सिंह विश्वजीत एड. संदीप प्रताप सिंह पिंटू पीयूष कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button