उत्तर प्रदेशवाराणसी

एपेक्स पैरामेडिकल छात्र ने एसडीपी रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Nispaksh kashi

Advertisements

वाराणसी । एपेक्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, वाराणसी में एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी डिप्लोमा के छात्र दुर्गेश ने मानवता एवं सेवाभाव का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेशन किया। अन्य अस्पताल में भर्ती 58 वर्षीय मरीज गंभीर गुर्दे की समस्या (AKI) से पीड़ित थे और उपचार के दौरान उन्हें एसडीपी की आवश्यकता थी परंतु उस ब्लड ग्रुप का डोनर उपलब्ध नहीं था। ऐसी स्थिति में जरूरत की जानकारी मिलने पर दुर्गेश ने आगे आकर एपेक्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रूप से SDP डोनेट किया। उनके इस सहयोग से जरूरतमंद मरीज के उपचार हेतु समय पर आवश्यक रक्त घटक उपलब्ध कराने में मदद मिली। एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह ने इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्त एवं रक्त घटक दान समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना का महत्वपूर्ण उदाहरण है। युवाओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना अन्य लोगों को भी जीवनरक्षा के इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा देता है। एपेक्स हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, वाराणसी द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एवं आवश्यक रक्त घटक संबंधी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button