उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: गर्मी में जमीन पर बैठकर बच्चो को पढ़ाई करते देख डीआईजी डॉ ओपी सिंह हुए हैरान

Advertisements

चंदौली । लोकसभा चुनाव को लेकर डीआईडी डॉ. ओपी सिंह शनिवार को जिले में व्यवस्था परखने के लिए पहुंचे। इस दौरान वे नियामताबाद विकासखंड के लौंदा द्वितीय विद्यालय में बनने वाले बूथ के मद्देनजर निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ते देख वे चौंक गए। कड़ी धूप और गर्मी होने से जमीन काफी गर्म थी, इसके बावजूद बच्चे जमीन पर ही बैठकर पढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय मॉडल हो गए हैं। यहां फर्नीचर नहीं है क्या? इस पर प्रधानाध्यापिका ने कहा कि फर्नीचर नहीं है। ऐसी ही हालत जिले के सैकड़ों स्कूलों में है, जहां आज भी बच्चों को पढ़ने के लिए टेबल-बेंच नहीं मिले हैं। प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम पंचायत के सहयोग से फर्नीचर लगाए जा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय लौंदा द्वितीय में भी शीघ्र ही फर्नीचर की व्यवस्था करा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button