उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: रोहनिया पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार _

Advertisements

वाराणसी । पुलिस आयुक्त द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत अवैध मादक प्रदार्थ शराब तस्करी/वाछित अपराधी/पुरस्कार घोषित अपराधी / वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के निर्देशन मे थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर व चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण ।

धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व० बेचू लाल निवासी डीह गंजारी थाना जन्सा जनपद वाराणसी व 2- अजय प्रजापति पुत्र जिउत प्रजापति निवासी ग्राम लठिया थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को दिनांक- 13.04.2024 व दिनांक-14.04.2024 को भिन्न-भिन्न समय व स्थानों से गिरफ्तार किया गया। प्रत्येक अभियुक्त के कब्जे से 20-20 लीटर नाजायज़ कच्ची देशी शराब बरामद हुई। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पु‌लिस टीम उप 0नि0 राहुल रजंन, हे0का0 कमल सिंह व का0 रामगोविन्द यादव उप 0नि0 ओमनारायण शुक्ला, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, का, मनोज कुमार द्वितीय, का यशवन्त यादव शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button