Varanasi : संकट मोचन महंत आवास में हुई भीषण चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा , मुठभेड़ के दौरान छः चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । संकट मोचन के महंत के घर में हुई लाखो की चोरी का रामनगर पुलिस टिम ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा , पुलिस टिम ने मुठभेड़ के दौरान छह चोरों को किया गिरफ्तार , पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टिम को एक लाख रूपये नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत । बताया जाता है कि
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर, कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 21/मई को थाना रामनगर पुलिस व भेलूपुर व एसओजी वाराणसी की संयुक्त, टीम के द्वारा पुलिस मुठभेड़ में संकट मोचन मंदिर महंत के घर में हुई चोरी की घटना कारित्त वाले 06 अभियुक्तगणों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे चोरी गये माल व अवैध असलहा को बरामद किया गया है तथा विधिक कार्यवाही करते हुए उनके विरूद्ध थाना रामनगर में पुलिस मुठभेड़ व अवैध असलहे की बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक-19 मई को संकट मोचन के महंत के घर में हुयी लाखों की चोरी के संबंध में थाना भेलूपुर में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर धारा 305/331 (4) बी०एन०एस० पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 21.मई को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान थाना भेलूपुर, रामनगर व एसओजी की पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर कि संकट मोचन महंत के घर चोरी करने वाले व्यक्ति रामनगर क्षेत्रांतर्गत बबूल के जंगल में छिपे है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें तीन अभियुक्तों को गोली लगी तथा अन्य 03 अभियुक्तों को मौके से पुलिस हिरासत में लिया गया तथा जिनके पास से चोरी के आभूषण व अवैध असलहें की बरामदगी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण राकेश दूबे पुत्र स्व० रामजनम दूबे नि० अमवा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र 36 वर्ष विक्की तिवारी पुत्र कृष्ण तिवारी नि० अमवा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र 29 वर्ष जितेन्द्र सिंह उर्फ गोलू पटेल पुत्र स्व० श्याम सुंदर सिंह नि० अमवां थाना चेनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार उम्र 38 वर्ष
शनि कुमार मद्धेशिया पुत्र वीरेन्द्र मद्धेशिया निवासी नारायनपुर दुबे थाना खामपार जिला देवरिया उम्र 22 वर्ष अतुल शुक्ला पुत्र अनिल शुक्ला निवासी फूलवा मऊ थाना कोतवाली जिला फतेहपुर उम्र 26 वर्ष दिलीप चौबे उर्फ बंशी पुत्र राधेश्याम चौबे निवासी भगवानपुर थाना लंका वाराणसी उम्र 29 वर्ष शामिल है। पूछताछ के दौरान गिरफ्त्तार अभियुक्तो ने बताया कि संकट मोचन महंत के घर में जो चोरी हुई थी वह चोरी हम लोगों ने की थी और पुलिस से बचने के लिए छिप छिपाकर रहते थे कि आज हम लोग चोरी हुए सामान का बटवारा कर रहे थे कि पुलिस आ गयी और हम लोग पकड़े गये। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का शतप्रतिशत आभूषण नगद रूपये के साथ मोबाइल जिंदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम थाना रामनगर प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह उ0नि0 श्री अमीर बहादुर सिंह
उ0नि0 श्री पंकज मिश्रा हे०का० महेन्द्र कुमार पाल का० रणधीर गौड़ का० गौरव भारती का० शैलेन्द्र सिंह एवं थाना भेलूपुर
गोपाल जी कुशवाहा उ०नि० संदीप सिंह उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह उ०नि० पार्थ तिवारी उ0नि0 आलोक यादव हे०का० बृज बिहारी ओझा का० हरिशंकर यादव का० सूरज कुमार भारती का० विवेकानन्द शर्मा , एस०ओ०जी० वाराणसी उ०नि० मनीष कुमार मिश्रा हे0का0 चन्द्रभान यादव हे०का० ब्रम्हदेव सिंह का० आलोक कुमार मौर्या
का० रमाशंकर यादव का० मयंक त्रिपाठी का० मनीष कुमार बघेल
का० अवनीश पाण्डेय का० अंकित मिश्रा का ,अश्विनी सिंह सर्विलांस सेल का० प्रशांत तिवारी सर्विलांस सेल शामिल रहे ।



