उत्तर प्रदेशबलिया

Balia News: भूमि विवाद को लेकर समाधान दिवस पर पहुंचा युवक ने खुद को चाकू मारकर हुआ जख्मी

Advertisements

बलिया । बांसडीह तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद को लेकर अपनी मां के साथ पहुंचे युवक ने समस्या का समाधान न होने पर आक्रोशित होकर खुद को चाकू मार लिया। घटना को देख डीएम और एसपी के साथ ही सभी अवाक रह गए। एसपी ने कूदकर किशोर को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। इस बीच युवक जख्मी हो चुका था। उसे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बता दे की पिंडहरा निवासी सनोज गोंड 19 वर्ष पुत्र बेचू गोंड ने पट्टीदार में दो-तीन लोगों से मिलकर जमीन खरीदी थी। रास्ते और छज्जे का विवाद चल रहा था। शिकायत हो रही थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही थी। हालांकि एसडीएम के कहना है कि पिछली शिकायत पर छज्जे का निर्माण रुकवाया गया था। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर सनोज अपनी मां के साथ पहुंचा।कहा कि इस बार इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगा। अधिकारी अभी कुछ कहते युवक ने चाकू निकाल लिया और अपने ऊपर उससे हमला कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button