Blogउत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : सभी वार्डों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

Advertisements

वाराणसी, 17 जनवरी 2025 – दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों (चेतगंज, पिशाचमोचन, पितृकुंड, कोनिया, घसियारी टोला, ओमकालेश्वर, धूपचंडी, बागेश्वरी देवी, कमलगढ़हा, बंधुकच्ची बाग, कमालपुरा, आदि विशेश्वर, ईश्वरगंगी, कृतिवासेश्वर, गोला दीनानाथ, बलुआबीर, प्रहलाद घाट, हनुमान फाटक, कालभैरव, और दुर्गाकुंड) के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण आज मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में माननीय महापौर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम सामान्य विभाग द्वारा 10.11 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। वहीं, जलकल विभाग द्वारा 4.71 करोड़ रुपये की लागत से 2 मिनी नलकूप और अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में दक्षिणी विधानसभा के माननीय विधायक नीलकंठ तिवारी जी, सभी वार्डों के पार्षदगण, भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, और विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

इस शिलान्यास के माध्यम से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी, जिससे नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button