उत्तर प्रदेशवाराणसी

स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी प्रेस क्लब ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी । काशी पत्रकार संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर 10 महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज महिला पत्रकारों का सम्मान कर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने पराड़कर स्मृति भवन में अपनी निधि से सोलर सिस्टम लगवाने की घोषणा भी की।
मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने सम्मानित पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि बदलते बनारस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।

जिस पर वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रुपानी ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि छायाकार इसके लिए तैयार हैं उनके इस वक्तव्य पर मेयर ने शिरकत करने वाले उत्कृष्ट फोटोग्राफरों को नगद राशि से सम्मानित करने की घोषणा की। मेयर का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा और महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन रुपानी और मंत्री विनय शंकर सिंह ने किया। समारोह में डॉ. प्रभा रानी, मीरा वोहरा, मनीषा चौरसिया, निधि मिश्रा, काजल सेठ समेत 10 महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अंकिता चौधरी और आर्यन चौधरी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान एस एसपीजी हॉस्पिटल में पत्रकारों के लिए अलग से काउंटर खोले जाने पर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार का भी स्वागत मेयर ने किया। साथ ही संघ भवन में अग्निशमन यंत्र लगवाने वाले काशी केराना व्यापार मंडल के महामंत्री संजय केशरी, उपाध्यक्ष महेंद्र केशरी, मंत्री अजय गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में आलोक मालवीय और गायक योगेश फिलिप ने देशभक्ति गीतों तथा दो बालिकाओं संस्कृति और स्वीकृति ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह ने किया। धन्यवाद काशी पत्रकार संघ के महामंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने दिया। इससे पहले सुबह काशी पत्रकार संघ भवन में काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, कृष्णदेव नारायण राय, डा. अत्रि भारद्वाज, पूर्व महामंत्री अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, क्लब के कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, अजय राय, कृष्ण बहादुर रावत, कैलाश यादव, दीनबन्धु राय, रवीन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, डा. नागेन्द्र पाठक, नरेन्द्र यादव, रोहित चतुर्वेदी, पंकज त्रिपाठी, सुरेश गांधी, ओंकार तिवारी, अमित शर्मा, डा. जिनेश कुमार, जावेद, मनोज राय, संजय गुप्ता, राकेश सिंह, उमेश गुप्ता, शैलेश चौरसिया, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, विनोद यादव, प्रतीक रंजन श्रीवास्तव, समेत पत्रकार साथी व विशिष्ट जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button