अयोध्याउत्तर प्रदेश

प्रभु श्रीराम मंदिर गर्भगृह की एक्सक्लूसिव तस्वीर

Advertisements

अयोध्या । प्रभु श्रीराम मंदिर के गर्भगृह की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं। श्री रामलला का आसन मकराना संगमरमर से बनाया गया है। इसमें रामलला की खड़े स्वरूप में प्रतिमा स्थापित होगी। इसके अलावा गर्भगृह में 14 सोने के दरवाजे लगाए जा चुके हैं। पूरे मंदिर में 46 दरवाजे लगाए जाएंगे। 16 जनवरी (मंगलवार) से प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं, जो 21 जनवरी तक चलेंगे। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन अब तक 5 राज्यों ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इनमें UP, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा शामिल हैं। राजस्थान सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग 18 जनवरी को होनी है, जिसमें 22 जनवरी को सरकारी अवकाश को लेकर फैसला होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button