उत्तर प्रदेशमथुरा

UP News: बरसाना लड्डू होली के दौरान मंदिर की रेलिंग टूटने से कई घायल

Advertisements

मथुरा । बरसाना में लड्डू होली के दौरान भीड़ के दबाव में मंदिर की रेलिंग टूट जाने से करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। आनन फानन उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई। बता दे की बरसाना में लड्डू होली खेलने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। भीड़ का दबाव बढ़ने से मंदिर परिसर में रेलिंग टूट गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। बताते है कि लड्डू होली में प्रसादी स्वरूप लड्डू लुटाए जाते हैं। जिन्हें लूटने के लिए श्रद्धालु टूट पड़ते हैं। इसी दौरान हादसा हो गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button