मारवाड़ी समाज के निःशुल्क नेत्र शिविर में 170 लोगों की जांच, 30 मोतियाबिंद मरीजों का होगा ऑपरेशन

Shekhar Pandey
वाराणसी। मारवाड़ी समाज द्वारा आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन मारवाड़ी समाज भवन लक्सा वाराणसी में किया गया।
मुख्य अतिथि मारवाड़ी समाज के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी रमेश कुमार चौधरी एवं मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष अनूप सराफ, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान ने संयुक्त रूप से बताया की नेत्र परीक्षण एक चिकित्सकों की टीम द्वारा शिविर में 170 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें जाँच उपरान्त 30 मोतियाबिंद के मरीज मिले। कुछ लोगों को शुगर, बीपी हाई, हार्ट पेशेंट मिले। मोतियाबिंद के मरीजों को गाड़ी से निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतू आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल हरहुआ में भर्ती कराया गया। जहाँ आज ही उनकी समस्त जांच की जाएगी, रिपोर्ट अनुकूल आने के उपरान्त उनका ऑपरेशन तत्काल कर दिया जाएगा।
शिविर में अन्य मरीजों को नेत्र जाँच कर चश्मे का नंबर दिया गया। संचालन महेश चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि तथा नेत्र चिकित्सको का दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया गया। शिविर में आए सभी लोगों को स्वादिष्ट नाश्ता कराया गया। शिविर में हेमदेव अग्रवाल, श्रीनारायण खेमका, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुनील धानुका राम बुबना, संजय प्रहलादका, हर्ष बजाज, दीपक बजाज, यदु देव अग्रवाल, आनन्द तुलस्यान, विजय मोदी, मंटू जलाल, मनीष गिनोडिया, ईशाक शाह, आयुष मुरारका, अंकुर खेमका, राजेश पोद्दार, आनंद लाडिया, श्याम सुन्दर गाडोदिया, आनंद स्वरूप अग्रवाल, दीपक गोयल आदि लोग मौजूद थे।












